DentalCare

DentalCare

DentalCare

DentalCare

DentalCare
. Home
trusted resource. informed professionals. healthier patients.
Print

Welcome

मधुमेह एवं परिदंतिका (मसूड़ा) रोग

क्या डायबटीज़ मुँह के स्वास्थ्य पर प्रभाव डालती है?

यदि आपको डायबटीज़ है तो वह आपके शरीर के बहुत से अंगों को प्रभावित कर सकती है। इनमें आपके दांत और मसूड़े शामिल हैं। यह प्रभाव उस समय और अधिक होता है जब आपकी रक्त शर्करा अच्छी तरह से नियंत्रण में नहीं है, जिसके कारण जीवाणुओं से होने वाले संक्रमणों से लड़ना मुश्किल हो जाता है।

प्लाक का जमना

प्लाक बैक्टीरिया की एक साफ, चिपचिपी परत होती है जो दांतों पर बन जाती है। यदि इसे हटाया ना जाए तो यह मसूड़ों की बीमारी जैसा संक्रमण बन सकती है।

प्लाक का जमना

यदि आपकी उच्च रक्त शर्करा नियंत्रण में नहीं है तो आपको ज़्यादातर लोगों से अधिक प्लाक बैक्टीरिया हो सकता है। इसका अर्थ है कि आप मुँह की स्वास्थ्य समस्याओं के होने के अधिक खतरे पर हैं।

मसूड़ों का प्रदाह

मसूड़ों का प्रदाह एक प्रकार की मसूड़ों की बीमारी है। यह दांतों और मसूड़ों पर प्लाक और टार्टर (दाँत की मैल) के जमाव के कारण होती है।

यदि आपको डायबटीज़ है तो आपके शरीर के लिए प्लाक बैक्टीरिया पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो जाता है। इसीलिए जिन लोगों को डायबटीज़ है उन्हें मसूड़ों की बीमारी होने की संभावना 3 से 4 गुना बढ़ जाती है।

यदि आपको निम्नलिखित में से कोई भी लक्षण हैं तो अपने दाँतों के डॉक्टर से मिलना सुनिश्चित करें:

लाल, सूजे हुए मसूड़े

  • मसूड़ों का लाल होना
  • मसूड़ों का सूजना
  • या नरम होना
  • मसूड़े जिनमें से आसानी से खून निकलता है

पैरीडोन्टल बीमारी

यदि मसूड़ों के प्रदाह का इलाज ना किया जाए तो यह पैरीडोन्टाइटिस में बदल सकते हैं। यह मसूड़ों की बीमारी की एक ज़्यादा गंभीर किस्म है। समय के साथ-साथ, यह आपके मसूड़ों को आपके दाँतों से दूर कर सकती है जिससे दाँत ढीले पड़ जाते हैं।

मुँह का स्वास्थ्य डायबटीज़ को भी प्रभावित कर सकता है मसूड़ों की बीमारी जैसे एक संक्रमण का होना आपकी रक्त शर्करा को प्रभावित कर सकता है। इसीलिए घर पर मुँह की अच्छी देखभाल करना बहुत ज़रूरी है। इससे आपको अपने मुँह के स्वास्थ्य के बचाव में मदद मिलेगी और साथ ही साथ आपकी डायबटीज़ को नियंत्रित करने में भी।

अपने रक्त शर्करा मीटर के इस्तेमाल को भी सुनिश्चित करें! यह आपको रक्त शर्करा के स्तरों को नियंत्रित करने और मुँह के स्वास्थ्य के बचाव में मदद कर सकता है।

 

डायबटीज़ और मुँह के स्वास्थ्य के बारे में और जानना चाहते हैं? अपने दाँतों के डॉक्टर से बात करें या oralb.com पर विज़िट करें।

Download PDF
Optional: Customize this document for your patients.

Enter information about your practice in the fields below, and it will appear at the top of each Patient Education page when printed.

Enter your Information:
Line 1: (Your Name or Practice Name)
Line 2: (Address, Specialty, or Slogan)
Line 3: (Phone Number or E-mail Address)
Congrats

Congratulations!

Based on information in Your Profile, it looks like you’ve graduated. As you transition into practice, we want to keep you informed about new CE courses, promotions, and other resources now available to you as a practicing professional.

So please take a moment to Update Your Profile.

We also recommend that you visit the Graduating Student section for post-graduate tips and more information about practice-building resources.